रतलाम । होली का उत्सव रंगों और भाईचारे का पर्व है । स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण में होली के पर्व को मनाये, सूखे रंग का उपयोग करें तथा रंग और पर्व हमारी प्राचीन संस्कृति है । होली का पर्व शताब्दियों से आयोजित किया जा रहा है , जिसमें हास्य और स्वस्थ वातावरण में स्थापित करें , यह बात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर नानावरे ने अपने उदबोधन में दी । कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि विगत 24 वर्षों से लगातार लटकता खंजर ने हमारी सांस्कृतिक , साहित्यक एवं स्वस्थ हास्य छवि को स्थापित करने में नगर में अपना अहम स्थान स्थापित किया है । शैलेन्द्र डागा ने कहा कि पर्व हमें भाईचारा एकता के साथ रंगों के जीवन में रेखांकित कर अपनी उपयोगिता स्थापित करता है चाहे रंग लाल हो , केशरिया हो हरा हो , हमारी संस्कृति हमारी विचारों को स्थापित करने में सहायक सिद्ध हुई है । इस अवसर पर महेन्द्र कटारिया ने 24 वर्षों से लगातार लटकता खंजर का विमोचन जो रहा है, उसमें बड़े-बड़े से और छोटे- छोटे से वर्ग को सम्मिलित किया है और हास्य भी गरिमापूर्ण स्थापित करने में अपनी छवि निर्मित की है । संभागीय अध्यक्ष मिश्रीलाल सोंलकी ने अपने उदबोधन में कहा कि विगत 24 वर्षों से कितने ही लोग जुड़े और चले गये परंतु हमारा कारवां और विमोचन अपना ऐतिहासिक रुप स्थापित करने में सहायक सिद्ध हुआ । इस अवसर पर राजेन्द्रसिंह चौहान ने स्वागत भाषण में कहा कि बुरा न मानो होली है , शुद्ध सात्विक रंगों की होली है आओ मिलकर होली बनाये । इस अवसर पर प्रो.डी.के. शर्मा, महेन्द्र कटारिया , मलेरिया अधिकारी प्रजापति ,महेन्द्र जैन, के.सी. यादव (उज्जैन) ,दिनेश जांगलवा (आलोट), विशाल वर्मा, फय्युम खान, फिरोज शाह, जाकिर हुसैन ,दिपक जैन, दिलीप शर्मा ,हिम्मत जैथवार ,मनोज शर्मा , भंवर जैन,लखन गेहलोत आदि पत्रकार एवं कवि महती कार्यक्रम में मौजूद थे । इस अवसर पर शब्दों की होली नगर के गीतकारों के साथ श्री हरिशंकर भटनागर,जुझारसिंह भाटी, श्रीमती इन्दु सिंन्हा , लक्ष्मण पाठक आदि रचनाकारों ने हास्य के माध्यम से अपनी काव्य मयी शब्दों के छिंटे दर्शकों पर डाले । इस अवसर पर अतिथियों एवं रचनाकारों को स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया । शांतिलाल शर्मा व सत्यनारायण सोलंकी ने भी संबोधित किया । अतिथियों का स्वागत उषा सोलंकी एवं रीता सोलंकी ने किया । कार्यक्रम मे ंबाबूलाल चौधरी , राधेश्याम अरोड़ा ,विनोद राठोर आदि मौजूद थे । इस अवसर पर शुभ दशोत्तर को उज्जैन संभाग का मीडिया प्रभारी एवं राकेश शर्मा को जिला संयुक्त सचिव का नियुक्ति पत्र भी महानियंत्रक के.सी. यादव ने सौपा । इस अवसर पर किशन साहू को इन्दु सिन्हा की पुस्तक फेसबुक का प्यार भेंट की गई । संचालन अब्दुल सलाम खोकर ने किया एवं आभार ललित चौपड़ा ने माना ।