


रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर ने अपने ग्रुप सदस्यों के लिए वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए विशेष तौर पर एक भव्य आयोजन किया ।
पार्टी में आये सभी सदस्यों का स्वागत ढोल के साथ किया गया । इसके बाद सभी ने सुस्वादु भोजन का आनंद लिया । पूरे मैच के दौरान सदस्यों से हर ओवर में बनने वाले रनों की संख्या या गिरने वाले विकेटों की संख्या पूछकर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । दोनों पारी में बनने वाले कुल रनों के टारगेट के प्रश्न पर भी सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान ग्रुप अध्यक्ष सन्दीपजी चौरड़िया ,श्रीमती सरोज पाटनी का जन्मदिन और पूर्व अध्यक्ष चितरंजन चेतना लालन की विवाह वर्षगांठ केक काटकर मनाई गई ।
भारतीय पारी के दौरान हर चौके छक्के पर और न्यूजीलैंड टीम के विकेट गिरने पर सदस्यों ने ढोल धमाके और नाच कर भारतीय टीम का जमकर उत्साहवर्धन किया । अंत में टीम इंडिया के जितने पर सभी ने हिंदुस्तानी ध्वज फहराते हुए जश्न मनाया । पूरे मैच के दौरान प्रमोद धींग, निलेश गोधा और जितेश गेलड़ा ने प्रश्न पूछते हुए सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया ।