कलम की ताकत से समाज को जागरुक करते रहिए-अभय सुराणा

जावरा)। पत्रकार समाज का वह जागरूक प्रहरी है, जो सत्य को सामने लाने का साहस रखता है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कलम की ताकत से समाज को जागरूक करने का कार्य पत्रकार ही करता है उक्त विचार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने संस्था द्वारा आयोजित पत्रकारों के सम्मान समारोह में कहे।
आपने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है। पत्रकार दिन-रात मेहनत कर समाज की समस्याओं, जनभावनाओं और सच्चाई को आमजन तक पहुँचाते हैं। कई बार कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद वे निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाते हैं।
अभय सुराणा ने आगे कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में पत्रकारिता का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि पत्रकारिता सशक्त और निष्पक्ष रहेगी, तो समाज में जागरूकता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व भी मजबूत रहेगा। आज इस सम्मान समारोह के माध्यम से हम उन सभी पत्रकार साथियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं, जो समाज के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि उस विचार और उस मिशन का सम्मान है, जो सत्य, निष्पक्षता और जनहित के लिए समर्पित है।
और कामना करता हूँ कि आप सभी इसी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ समाज और देश की सेवा करते रहें।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार हरण ने किया तथा आभार प्रदर्शन शेखर नाहर ने किया। उक्त जानकारी संयोजक बसंतीलाल चपडो़द व प्रदीप सेठिया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *