

रतलाम । सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल रतलाम की अध्यक्षा श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा की ओर से बागड़ों का वास स्थित श्री अगर जी के मंदिर में चमत्कारी प्राचीन श्री चौमुखा महादेव का अभिषेक कर अहमदाबाद में आयोजित क्रिकेट के ञ्ज20 विश्व कप में भारत की विजय श्री दिलाने पर चौमुखा महादेव का आभार व्यक्त किया गया। विश्व कप फाइनल मैच के पूर्व सनातन धर्म सभा ने विजय की कामना से एक अभिषेक किया था।
आज आयोजित इस विशेष अभिषेक के अवसर पर सनातन धर्म सभा अध्यक्ष अनिल झालानी व सनातन धर्म सभा महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष श्रीमती राखी व्यास द्वारा श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी को पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी तथा इस अभिषेक के आयोजन के यजमान बनने पर त्रिवेदी परिवार को धन्यवाद दिया ।
नित्य अभिषेक आयोजन की श्रृंखला में आज मंदिर परिसर में उपस्थित सभी भक्तजनों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे के तले भारत माता की जय तथा हर हर महादेव के जयकारो के साथ सनातन धर्म तथा राष्ट्र को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा, रतलाम अध्यक्ष अनिल झालानी , ओमप्रकाश त्रिवेदी ,कौशल किशोर द्विवेदी, प्रवीण उपाध्याय , सुभाष शर्मा, राम प्रसाद व्यास, गजेन्द्र पंड्या, सुरेश दवे, कुलदीप त्रिवेदी , श्रीमती राखी व्यास, श्रीमती रजनी उपाध्याय श्रीमती सुधा शर्मा , श्री मति रानू त्रिवेदी, श्री मति साधना पंड्या, श्री मति सुनीता शर्मा, श्री मति शांता दुबे, श्री मति भावना शर्मा, श्री मति नीता पंड्या, श्री मति अर्चना शर्मा सहित अनेक उपस्थित भक्तजनो ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
पंडित श्री हेमंत उपाध्याय जी के द्वारा संपन्न कराए गए आज के अभिषेक में समिति के संयोजक श्री जुगल पंड्या तथा सनातन धर्म सभा के सदस्य श्री प्रहलाद सोलंकी का सराहनीय सहयोग रहा।