‘‘प्रशासन गांव की ओर अभियान’’ अंतर्गत रतलाम ब्लॉक की क्लस्टर पंचायत मुख्यालय ईसरथुनी मे हुई सुनवाई

  • प्रशासन गांव की ओर अभियान में प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे गांव में
  • अनुश्रवण शिविर में ग्रामीणों से की चर्चा
  • स्कूल एवं ग्रामों में निर्माणाधीन कार्यो का किया निरीक्षण

रतलाम । भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित फ्लैगशिप योजनाओं में शत् प्रतिशत सेचुरेशन प्राप्त करने हेतु ‘‘प्रशासन गांव की ओर अभियान’’ के तहत आज शनिवार को सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने ईसरथुनी क्लस्टर अंतर्गत 24 ग्राम पंचायतों मे पहुँच कर आमजन की समस्याएं सुनी एवं समाधान योग्य समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। जिला स्तर एवं राज्य स्तर से समाधान योग्य समस्याओं को अनुश्रवण पंजी में दर्ज किया गया। क्लस्टर पंचायत मुख्यालय ईसरथुनी पर सभी पंचायतों के नोडल अधिकारियों की सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन द्वारा ग्राम पंचायतवार समीक्षा की गई। भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत के साथ तहसीलदार ऋषभ ठाकुर सहित जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं मैदानी शासकीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

सीईओ जिला पंचायत ने पीएम श्री हाई स्कूल कनेरी का निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन ने पीएम श्री हाई स्कूल कनेरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्कूल की रंगाई-पुताई करवाने, एआई व म्यूजिक क्लासेस प्रारंभ करवाने तथा खेल मैदान एवं निर्माणाधीन कम्प्यूटर लेब का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

मोरवानी रेलखंड के रेलवे पुल निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन ने रतलाम मोरवानी रेलखंड के रेलवे समपार क्रमांक-79 पर रेलवे पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मटेरियल गुण नियंत्रण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। काम गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार को दिये।

आंगनवाडी केन्द्र सागोद का निरीक्षण कर बच्चों से चर्चा की

सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत सागौद का निरीक्षण किया। पंचायत मे संधारित रजिस्टर/ रिकार्ड का अवलोकन किया। लेखा संधारण की जानकारी ली । साथ ही आगनवाडी केन्द्र सागोद का निरीक्षण किया। बच्चों से चर्चा कर आगनवाडी संचालन एवं मध्याह्न भोजन के बारे में जानकारी ली। सागौद के स्कूल में संचालित परीक्षा का निरीक्षण भी किया।
ग्राम पंचायत बिबडोद कार्यालय का निरीक्षण किया एवं व्यय लेखा संधारण की जानकारी सचिव से ली। सचिव द्वारा केशबुक एवं अन्य दस्तावेज घर पर रखने पर नाराजगी जाहिर की।

गोद में लोगों की समस्याएं सुनी

पंचायत कार्यालय सागौद में लगे अनुश्रवण शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी एवं अनुश्रवण पंजी में दर्ज करने के निर्देश नोडल अधिकारी को दिये। सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत के भण्डार कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण जनो ने खाद्यान्न वितरण नियमित रूप से नहीं होने की शिकायत की। आपूर्ति अधिकारी को नियत दिवसो मे नियत समय पर दुकान खुलवाने एवं सभी पात्र हितग्राहियो को पात्रता अनुसार खाद्यान्न वितरण करवाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान स्कूल /आंगनवाडी केन्द्र के बच्चों के साथ भोजन कर भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *