रतलाम जिले में राजस्व अधिकारियों की निगरानी में गैस सिलेंडर वितरण सुचारु

निर्बाध वितरण व्यवस्था के लिए सतत निगरानी

रतलाम 15 मार्च। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में रतलाम जिले मे घरेलू गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था निर्बाध एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राजस्व अधिकारियों द्वारा सतत भ्रमण कर निगरानी रखी जा रही है । प्रशासन द्वारा जिले में घरेलू गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी के तहत विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर अपनी निगरानी में गैस सिलेन्डर का वितरण करवाया जा रहा है ।
तहसील ताल क्षेत्र में एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय एजेंसी में ऑनलाइन बुकिंग अनुसार डिलीवरी बॉय द्वारा 127 सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए जा चुके थे। फिजिकल एवं पोर्टल का मिलान किया गया, जो सही पाया गया। एजेंसी पर पेयजल व्यवस्था उपलब्ध है।
इंडेन गैस एजेंसी पलास (तहसील रतलाम ग्रामीण) का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पर्याप्त संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध थे। एजेंसी में 12 ड्यू लिस्ट पाई गई। इंडेन गैस एजेंसी पलास में सभी बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से की जा रही हैं। बुकिंग के बाद 3 से 4 दिन के भीतर उपभोक्ताओं को घर पहुंच सेवा के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
अंशुल गैस एजेंसी रतलाम, रावटी गैस एजेंसी, रिंगनोद गैस एजेंसी, रूमी गैस एजेंसी रतलाम, अंकित गैस एजेंसी रतलाम, बांगरोद इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी, गर्ग गैस एजेंसी पिपलोदा तथा सिद्धि विनायक गैस एजेंसी जावरा का भी राजस्व अधिकारियों, डीएसओ एवं जेएसओ द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एजेंसियों को शासन के निर्देशों का पालन करने हेतु पाबंद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *