- सेवा को ईश्वर की सेवा के समान माना जाता है-महापौर प्रहलाद पटेल
- मोती नगर में कुष्ठधाम सेवा मंदिर भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न









रतलाम 15 मार्च । सेवा कार्य का अर्थ निःस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करना है, जो व्यक्तिगत आत्म-संतोष, मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। यह समाज में सहानुभूति, करुणा और एकता को बढ़ावा देता है, साथ ही अहंकार को कम करके आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण विकसित करता है।
उक्त उद्गार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप ने मोती नगर में विधायक निधि से निर्मित होने वाले कुष्ठधाम सेवा मंदिर भवन निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि निःस्वार्थ सेवा करने से मन को अपार सुख और मानसिक संतुष्टि मिलती है, यह दुख में डूबे व्यक्ति के लिए मानसिक राहत का काम करती है, सेवा करने से विनम्रता, करुणा, वफादारी और जिम्मेदारी जैसे नैतिक गुण विकसित होते हैं, यह इंसान को बेहतर इंसान बनाती है। इस प्रकल्लप के लिये इस क्षेत्र के राकेश मीणा सत्त प्रयासरत् रहे हैं।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा समाज में भाईचारे और मेल-जोल को बढ़ाती है, जिससे एक संवेदनशील और दयालु समाज का निर्माण होता है। दूसरों की मदद करने से व्यक्ति के आत्मविश्वास और क्षमताओं पर भरोसा बढ़ता है, “सेवा परमो धर्मः“ के अनुसार, सेवा को ईश्वर की सेवा के समान माना जाता है, जो पुण्य और मोक्ष का कारण बनती है। स्वागत उद्बोधन अशोक चौटाला ने देते हुए कुष्ठधाम सेवा मंदिर भवन निर्माण की जानकारी से अवगत कराया।
में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, अशोक चौटाला, मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, मयूर पुरोहित, हेमन्त राहौरी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद परमानन्द योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, बलराम भट्ट, श्रीमती देवश्री पुरोहित, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान के अलावा गोविन्द नागर, पार्वती चौहान, कमलेश सोनी, प्रहलाद राठौर, राकेश मीणा, सुदीप पटेल, आकाश खड़के, शुभम् चौहान, करण वशिष्ठ, विवेक शर्मा सहित क्षेत्रिय नागरिकों ने कुष्ठधाम सेवा मंदिर भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।