सामाजिक संसद के चुनाव संपन्न

315 सांसदों ने आनंद गोधा को सामाजिक संसद का अध्यक्ष चुना

चुनाव अधिकारी नरेंद्र जैन रिटायर्ड जज विजयी प्रमाण पत्र देते हुए।

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष पद हेतु आज उदासीन आश्रम परिसर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न चुनाव में श्री आनंद गोधा विजयी हुए। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ) के 633 )सांसद प्रतिनिधियों ने मतदान किया 3 वोट निरस्त हुए।सीधे मुकाबले में श्री दिलीप पाटनी को 288 एवं श्री आनंद गोधा को 315 मत प्राप्त होने से मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व न्यायाधीश श्री नरेंद्र जैन ने मतगणना के पश्चात श्री गोधा को 27 मतों से दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष पद हेतु विजयी घोषित किया।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि परिणाम की घोषणा होते ही सर्वप्रथम मतदान स्थल पर उपस्थित प्रतिद्वंदी प्रत्याशी श्री दिलीप पाटनी एवं दिगंबर जैन समाजके वरिष्ठ टी के ,वेद,एम के जैन, शेखर छाबड़ा,बाहुबली पांड्या ,डॉ जैनेंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू,कीर्ति पांड्या, मनोहर झांझरी, प्रदीप चौधरी सहित अनेकों सांसद प्रतिनिधियों ने श्री पाटनी को हार और मोती माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस चुनाव को लेकर समाज में बहुत उत्साह था। चुनाव में मतदान हेतु नगर में स्थापित 136 जैन मंदिरों के 735 प्रतिनिधि मतदाता थे। लेकिन 633 मतदाताओं ने मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *