JSGIF द्वारा आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में संगिनी उमंग की सरोज चत्तर को तीन सौ प्रतियोगी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ

रतलाम। JSGIF मध्यप्रदेश रीज़न,संगिनी उमंग,नवकार सेवा संस्थान,सकल दिगम्बर महिला मंडल और इनरव्हील क्लब सिल्वर रतलाम की सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा कालका माता द्वारा स्थित छप्पन भोग कैफे पर इंटरनेशनल विमेंस डे के अवसर पर jsgif के द्वारा आयोजित महिला शक्ति प्रतियोगिता में देशभर के ३०० प्रतियोगी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर jsg संगिनी उमंग की सदस्या श्रीमती सरोज chattar का फुल मालाओं एवं हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया।
मध्यप्रदेश रीज़न के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी अमित कोठारी ने बताया कि आपने न सिर्फ अपना एवं अपने ग्रुप jsg संगिनी उमंग का बल्कि पूरे रतलाम जोन का एवं पूरे मध्यप्रदेश रीज़न का सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया हे जिसके लिए आपको बहुत बहुत साधुवाद।
इस दौरान jsg मध्यप्रदेश रीज़न के उपाध्यक्ष ललित कांठेड़, कोषाध्यक्ष अमित कोठारी,महेंद्र कटारिया,अभय सकलेचा,राजेंद्र लूनिया,अजय चौधरी,संजय पटवा,धनसुख भंडारी,शैलेश कोठारी,Ca शगुन बढ़जातियां, विनोद पितलिया,महेंद्र नहर आदि उपस्थित रहे। अहम अभिषेख नेहाल ने नारी शक्ति के ऊपर एक शानदार गीत की प्रस्तुति दी। संचालन द्वारा अमित कोठारी एवं संगिनी ग्रुप की अध्यक्ष रेणु लूनिया द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *