चंद्रनाथ दिगंबर जैन जिनालय में सहस्त्रकूट वेदी एवं शिखर का शिलान्यास 21-22 मार्च को

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । श्री 1008 अतिशयकारी चंद्रनाथ दिगंबर जैन जिनालय, अंबिकापुरी एक्सटेंशन में 21 एवं 22 मार्च 2026 को भव्य सहस्त्रकूट वेदी जी एवं शिखर का भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया है धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर महामुनिराज के पावन आशीर्वाद तथा श्रुत संवेगी परम पूज्य 108 मुनिश्री आदित्यसागरजी मुनि श्री अप्रमित सागर जी मुनि श्री सहज सागर जी एवं छुल्लक श्री श्रेयस सागर मुनिराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। मंदिर के न्यासी विजेन्द्र सोगानी, डॉ अभिषेक जैन ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 201-202, अंबिकापुरी एक्सटेंशन, 60 फीट मेन रोड, रॉयल एनफील्ड शोरूम के पास, एयरपोर्ट रोड, इंदौर में दिनांक 21 मार्च (शनिवार) दोपहर 4 बजे भव्य मंगल अगवानी (शोभायात्रा विद्या पैलेस मंदिर से अंबिकापुरी एक्सटेंशन स्थित श्री चंद्रनाथ जिनालय तक), सायं 6 बजे श्रुत समाधान, 7 बजे मंगल आरती एवं 8 बजे भव्य भजन संध्या।
22 मार्च (रविवार) प्रातः 6 बजे नीति क्लास, 6:30 बजे अभिषेक-शांतिधारा, 7 बजे वेदी जी एवं शिखर शिलान्यास व वास्तु विधान, 9:30 बजे से गुरु देव की मंगल देशना, 10:30 बजे आहारचर्या । दोपहर 4 बजे गोम्मटगिरि तीर्थ महामस्तकाभिषेक हेतु मंगल विहार ।
आयोजन श्री चंद्रनाथ जिनालय, अंबिकापुरी एक्सटेंशन एवं श्री दि. जैन अंबिकापुरी परमहंसनगर धार्मिक न्यास द्वारा किया जा रहा है। शिलान्यास हेतु स्वर्ण, रजत एवं ताम्र शिलाएँ सशुल्क उपलब्ध रहेंगी। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *