
उज्जैन। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के वरिष्ठ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप धारिया ने संभाग अध्यक्ष श्री ओम जी जैन की अनुशंशा पर उज्जैन नगर के कर्मशील समाजसेवी श्री संजय मेहता “मिलन” को संगठन के उज्जैन संभाग का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है , यह जानकारी देते हुए उज्जैन जिला अध्यक्ष तरुण मित्तल ने दी।
श्री मेहता के मनोनयन पर पूर्ण निगम सभापति श्री प्रकाश चित्तोड़ा , महेश गुप्ता, दिनेश महाजन, राजेश सारडा, नितिन सेठिया आदि ने बधाई दी।