ईदगाह में कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने दी ईद की मुबारकबाद दी

भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश, शहर के आगामी त्योहार मिलजुल कर मनाने की अपील

रतलाम 21 मार्च । राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और खुशियों के पर्व ईद के अवसर पर शनिवार, को शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने लक्कड़पीठा स्थित पुरानी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने शहर काजी अहमद अली, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित उपस्थित मुस्लिम भाइयों को तहे दिल से मुबारकबाद दी। वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है।
उन्होंने शहरवासियों से आगामी गणगौर तीज, चेटी चंड, भगवान झूलेलाल जयंती, श्री रामनवमी, महावीर जयंती एवं हनुमान जयंती जैसे पर्वों को भी आपसी भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, रजनीकांत व्यास, इक्का बेलूत, विजय उपाध्याय, जोएब आरिफ, शांतु गवली, सोहेल काजी, भरत सेन, साकिर खान, राजनाथ यादव, युसूफ शाह सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और नमाज अदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *