नमो ग्रुप फाउंडेशन ने मनाया हिंदू नववर्ष, मातृशक्ति के तिलक से हुआ शुभारंभ

रतलाम। भारतीय संस्कृति और परंपराओं के गौरवपूर्ण प्रतीक चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा एवं हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर नमो ग्रुप फाउंडेशन द्वारा स्थानीय राम मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति ने तिलक लगाकर नववर्ष का मंगलमय शुभारंभ किया, जिससे वातावरण पूर्णतः श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम ने भारतीय संस्कारों की जीवंत झलक प्रस्तुत करते हुए सामाजिक एकता और समरसता का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम में नमो ग्रुप फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक गुर्जर, महामंत्री अनीता कटारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन ज्योति, प्रदेश मंत्री भावना गुर्जर, जिला अध्यक्ष रवि प्रजापत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजुला महेश्वरी, नगर अध्यक्ष मधु बाहेती, साथ में बड़ी संख्या में सभी पदाधिकारियों भाई बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नमो ग्रुप फाउंडेशन ने इस आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *