ईद उल फितर पर्व पर महापौर प्रहलाद पटेल ने शुभकामनाएं दी

रतलाम 21 मार्च । ईद-उल-फितर पर्व पर पुरानी ईदगाह लक्कड़पीठा पर महापौर प्रहलाद पटेल, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, पार्षद धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, शांतिलाल वर्मा, एडीएम श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव, एडीएम आर्ची हरित आदि ने शहर काजी अहमद अली, नायब काजी एवं आगत नमाजियों का स्वागत कर उन्हे ईद की शुभकामनाएं दी गई।
ईद मिलन समारोह में इब्राहिम शैरानी, मुबारिक शैरानी, महेन्द्र कटारिया, रजनीकान्त व्यास, जोएब आरिफ आदि ने भी विशेष रूप से उपस्थित रहकर नागरिकों को ईद की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Play sound