विधायक सामुदायिक भवन है आमजन की संपत्ति-मंत्री श्री चेतन्य काश्यप

  • आमजन के लिये विधायक सामुदायिक भवन होगा लाभदायी सिद्ध-महापौर प्रहलाद पटेल
  • जनता नगर नयागांव में विधायक सामुदायिक भवन, पेवर ब्लॉक एवं बाउण्ड्रीवॉल का भूमिपूजन संपन्न

रतलाम, 09 मार्च। विधायक सामुदायिक भवन आमजन की संपत्ति है, नागरिकों के मांगलिक व अन्य कार्यक्रम अपने ही क्षेत्र में संपादित हो इस हेतु विधायक सामुदायिक का निर्माण किया जा रहा है ताकि नागरिकों को सुविधा हो।
उक्त उद्गार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक 7 स्थित जनता नगर नयागांव में विधायक एवं निगम निधि से 51 लाख की लागत से विधायक सामुदायिक भवन, पेवर ब्लॉक तथा बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
उन्होने इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल व निगम परिषद की प्रशंसा करते हुए कहा कि निगम परिशद ने अपने कार्यकाल में 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कर इतिहास रचा है, विकास का यह क्रम रूकेगा नहीं।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि जिस आशा व विश्वास के साथ नागरिकों ने हमें चुनकर भेजा है यही आशा व विश्वास हमें विकास कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है। इस क्षेत्र की वर्षो पुरानी मांग आज पुरी होने जा रही है विधायक सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण होने पर नागरिक अपने छोटे-मोटे मांगलिक व अन्य कार्यक्रम पूर्ण कर सकेंगे।
उन्होने कहा कि नगर निगम तो अपना कार्य कर ही रही है नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे अपने शहर को साफ-स्वच्छ रखने में अपना पूर्ण योगदान दें, स्वच्छता निरंतर चलने वाला कार्य है इसे अपनी आदत में शामिल करें।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम नगर के चंहूमुखी विकास के लिये निगम परिषद कटिबद्ध है, नगर का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां विकास कार्य नहीं हो रहे है, शहर की दशा-दिशा दिन प्रतिदिन बदलती जा रही है व रतलाम नगर से महानगर की ओर बढ़ता जा रहा है।
क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित ने इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन देते हुए विधायक सामुदायिक भवन, पेवर व्लॉक तथा बाउण्ड्रीवॉल निर्माण की जानकारी से अवगत कराते हुए क्षेत्र को सामुदायिक भवन की सौगात देने पर आभार व्यक्त किया।
प्रारंभ में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना शर्मा, मयूर पुरोहित, नन्दकिशोर पवांर, श्रीमती अनिता कटारिया, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित, महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, पार्षद श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती अनिता वसावा, पार्षद प्रतिनिधि हेमराज वसावा के अलावा धर्मेन्द्र देवड़ा, करण वशिष्ठ, चेतन टांक, प्रदीप राव सहित क्षेत्रिय नागरिकों ने विधायक सामुदायिक भवन, पेवर ब्लॉक तथा बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया। भूमि पूजन पश्चात् आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया।
इस अवसर पर कंचन शर्मा, केसरबाई, मंजू, माया, जसवंत कुवंर, संजय चौहान, जितेन्द्र पांचाल, दिलीप दुबे, संदीप पांचाल, रामेश्वर पांचाल, राजेश देवड़ा, सुरेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र धारवा, मनोहरलाल पांचाल, श्याम जैथवार, मदनलाल देवड़ा, रमेश पांचाल सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने किया व आभार रमेश पांचाल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *