जावरा (अभय सुराणा) । श्री सयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा स्व. सुशीला देवी धाडीवाल की स्मृति में निबंध प्रतियोगिता सांदिपनी विधालय जावरा पर आज 22 मार्च दोपहर 2 बजे आयोजित होगी।
उपरोक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष अभय कोठारी, महासचिव शिखर धारीवाल , समिति सदस्य सरदारमल धाडीवाल,सीएम मेहता नगीन चन्द्र सकलेचा प्रदीप सेठिया, ललित जेन,श्रीमती अर्चना कर्नावट, श्रीमती करिश्मा भंडारी, वर्षा रुनवाल, अंजु तातेड, लुहाडिया ने देते हुए बताया की महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अन्तर्गत सांदिपनी विधालय मे अहिंसा का महत्व ओर उसकी प्रासंगिकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न होगी जिसमे 100 से भी अधिक प्रतिभागी भाग लेगे। जिलास्तरीय प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वालो को क्रमशः 2000/, 1500/-एवं 1000/- रुपये की नगद राशी के साथ प्रशस्ति पत्र एव स्मृति चिन्ह् भी सस्था द्वारा प्रदान किया जावेगा।