


रतलाम 22 मार्च । परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भय सिंह नर्गेश ने बताया कि रविवार को जिले में आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया। हाट बाजार में कुल 7 जैविक कृषक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जैविक उत्पादों की खरीदारी की।
धामनोद से आए किसान श्री चंद्रभानु द्वारा अनाज, दालें, सब्जियां, फल एवं मूंगफली का 22,500 रुपये का विक्रय किया गया। श्री दिलीप धाकड़ द्वारा शहद का 3500 रुपये तथा ताल के आक्या खुर्द से श्री लखन सिंह द्वारा ऑर्गेनिक संतरा व मौसंबी का 6500 रुपये का विक्रय किया गया। श्री बालकृष्ण तिवारी द्वारा सोना मोती एवं खपली प्रजाति के गेहूं का 1700 रुपये तथा श्री विक्रम सिंह पाटीदार द्वारा हल्दी, मिर्च पाउडर एवं दाल का 1200 रुपये का विक्रय किया गया तथा श्री उमेश धाकड़ (बांगरोद) द्वारा घी एवं दूध सहित जैविक उत्पाद 3,200 रुपए में विक्रय किए गए।
जैविक हाट बाजार में कुल 39,300 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ।