शाश्वत तीर्थ अयोध्या में युवा परिषद् स्वर्ण जयंती , अवार्ड समर्पण समारोह एवं राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अप्रैल को

मंगल सानिध्य होगा सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी

अयोध्या 20 मार्च 2025। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद का 50 वें स्वर्ण जयंती स्थापना वर्ष 1 जनवरी 2026- 2027 के अंतर्गत वैशाख कृष्णा तृतीया 5 अप्रैल 2026 रविवार को शाश्वत तीर्थ बड़ी मूर्ति अयोध्या में मध्यान्ह 1:00 बजे से आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह एवं अवार्ड समर्पण कार्यक्रम परम पूज्य गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ के सानिध्य, प्रज्ञा श्रमणी आर्यिका रत्न श्री चंदनामती माताजी, पीठाधीश रवीन्द्र कीर्ति स्वामीजी के मार्गदर्शन में युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डां.जीवन प्रकाश जैन जम्बूद्वीप,औ हस्तिनापुर की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि उपरोक्त समारोह में 47 वर्षीय सबसे प्राचीन कामां, राजस्थान , शाखा का विशिष्ट सम्मान, पूज्य स्वामी जी के प्रति समर्पित युग पुरुष सम्मान , वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सेवाशिरोमणि सम्मान,कर्मठ व्यक्तित्व पुरस्कार, युवा रत्न पुरस्कार,सज्जातित्व विवाह से सम्पन्न नव दम्पतियों को स्वर्ण श्री उपाधि से अलंकरण आदि सम्मान समर्पण होंगे।
अवार्ड समारोह में आउटस्टैंडिंग शाखा अवार्ड 51 000 , एक्सीलेंट शाखा अवार्ड का ₹31000 , बेस्ट शाखा अवार्ड, अवार्ड 21000 रुपए के होंगे। उक्त अवार्ड का चयन निर्णायक मंडल युवा परिषद् के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बिजेंद्र जैन दिल्ली, राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री दिलीप जैन जयपुर हैं।
परिषद के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन हस्तिनापुर के अनुसार उक्त समारोह में दिगंबर जैन अयोध्या कमेटी का विशेष सहयोग रहेगा उन्होंने बताया कि युवा परिषद् के स्वर्ण जयंती,अवार्ड समर्पण समारोह व राष्ट्रीय अधिवेशन में दिल्ली ,राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि प्रान्तो से सैकड़ों की संख्या में सदस्य उपस्थित होंगे । इस अवसर पर सांय 7 बजे युवा परिषद का प्रगति रिपोर्ट सत्र भी पीठाधीश रवीन्द्र कीर्ति स्वामी जी के निर्देशन में संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *