जावरा (अभय सुराणा) । जेएसजी सेन्ट्रल द्वारा पारिवारिक सभा का आयोजन सुजापुर माताजी की पहाड़ी पर किया गया, जहां के मनोहारी प्राकृतिक वातावरण और विकसित बगीचे में सदस्यों ने परिवार सहित पहुंचकर आनंदमय समय बिताया। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता, आत्मीयता और पारिवारिक भावना का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
संस्था के अध्यक्ष संजय सुराणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी के सहयोग से एक वर्ष का कार्यकाल कब पूर्ण हो गया, इसका पता ही नहीं चला। इस दौरान संस्था द्वारा प्रत्येक माह जीवदया एवं मानव सेवा के प्रकल्पों के साथ-साथ आउटिंग यात्राएं और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित कर सदस्यों को एक परिवार के रूप में जोड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रवीण मेहता एवं सीमा मेहता द्वारा जावरा से नाकोड़ा जी तीर्थ तक लगभग 550 किलोमीटर की पदयात्रा पूर्ण करने पर दंपति का विशेष सम्मान कर अनुमोदना व्यक्त की गई, जिसे सभी ने प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर श्रीमती हंसा सुराणा, संगीता संघवी, कार्यक्रम संयोजिका कविता संघवी, नीता सेठिया, उषा कोचट्टा एवं विनीता मारवाड़ी द्वारा सीमा मेहता का शाल एवं माला पहनाकर बहुमान किया गया।
सभा में अरुण संघवी, विनोद ओस्तवाल, नीलेश टुकड़िया, सुनील चपडोद, विकास जैन, विनोद लुनिया, मुकेश पगारिया, रवि दुग्गड़, अतुल ललवानी, राजेश हीगड़, सौरभ दुग्गड़, कांतिलाल बाफना, रमणीक कांकरिया, आशीष सकलेचा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में संस्था के सचिव अमित चतर ने आभार व्यक्त किया।