भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनने पर बलवंत भाटी का किया सम्मान

रतलाम। भाजपा पिछडा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनने पर बलवंत भाटी ( पहलवान) का भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल के नेतृत्व मे स्वागत कर सम्मान किया गया इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल ने कहा की ये बड़े हर्ष का विषय है की रतलाम को प्रदेश संगठन ने भाटी के रूप में एक महत्वपूर्ण दायित्व दिया। इस अवसर पर किसान मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, युवा मोर्चा के अर्पित उपाध्याय, मदनलाल मालवीय, भेरूलाल खदेड़ा, चंद्रशेखर जायस्वाल, कमल सिंह चंद्रावत आदि कार्य कर्ता उपस्थित थे ।

Play sound