रतलाम 24 मार्च। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 25 मार्च को शासकीय आई.टी.आई सैलाना रोड रतलाम में किया जाएगा। जिसमें सुजूकी मोटर्स के हंसलपुर प्लांट गुजरात में अप्रेंटिसशिप एवं टेम्परेरी वर्कमेन के लगभग 800 रिक्त पदो पर भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई फीटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल्स एन्ड डाय मेकर, प्लासटिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, टेक्टर मैकनिक, पेंटर, वायरमेन, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, शीटमेटल, सीओई आटोमोबाईल्स ट्रेड के पुरुष आवेदकों की भर्ती की जावेगी। भर्ती कम्पनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। आयु 18 से 26 वर्ष तक तथा वेतन 19500-25300 रूपये तक मासिक होगी।
इस युवा संगम मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इच्छुक आवेदक 25 मार्च को समय प्रातः 10:00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी. आई, सैलाना रोड रतलाम, में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो समग्र आई डी, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बॉयोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है।