श्री जीनबिम्ब पंच कल्याणक महोत्सव के सुयोग्य पात्रों का चयन

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । मां अहिल्या की नगरी इंदौर स्थित चंदा प्रभु जिनालय मल्हारगंज में रजत चोबीसी का जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव श्री विद्यासमय कुल तिलक पूज्य मुनिश्री 108 विमलसागर जी मुनिराज ससंघ के सान्निध्य में इंदौर की पुण्यवसुधा पर 03 से 09 अप्रेल 2026 तक दलालबाग में होने जा रहे हैं – श्री 1008 रजतमय चौबीसी जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जिसके महापात्रों एवं पात्रों का चयन तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय के ऋषभ सभा ग्रह में आज परम पूज्य मुनि श्री विमल सागर जी एवं अनंत सागर जी के मंगल मय सानिध्य में एवं बालब्रह्मचारी विनय भैया जी के निर्देशन में जिनबिंब पंचकल्याणक महामहोत्सव के पात्रों का चयन सम्पन्न हुआ। महामहोत्सव के भगवान के माता-पिता बनने का परम सोभाग्य गोतम शोभा जैन ने प्राप्त किया। महोत्सव में ध्वजारोहण करने का परम सोभाग्य बीड़ी वाले परिवार के राजीव मीना जैन ने प्राप्त किया महोत्सव के सो धर्म इंद्र परवार समाज के अध्यक्ष राजेश जैन लारेल के पुत्र सिद्धार्थ राबी जैन ने प्राप्त किया महोत्सव के कुबेर इंद्र शंशाक प्रीसी जैन लारेल परिवार, महायज्ञनायक हेमंत संगीता जी मोदी , यज्ञनायक श्री शरद सीमा जी रावत परिवार, यज्ञनायक श्री महेंद्र विनोद जी जैन राजा श्रेयांश, राजकुमार अशोक कुमार पंकज पिंकी जैन ग्वालियर वाले सियागंज राजा सोम, देवेंद्र सीमा Dk परिवार। इन सभी सो भाग्य शाली परिवार को दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन भुपेंद्र जैन कमल जैन मुकेश जैन ऐन के जैन मनीष नायक राहुल जैन अखिलेश सोधीया आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *