समपार क्रमांक 253 पर प्रस्तावित रोड ओवरब्रिज निर्माण के तहत सड़क यातायात 18 माह तक बंद

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर-राजेन्‍द्र नगर रेल खंड में स्थित समपार फाटक क्रमांक 253 पर रोड ओवरब्रिज निर्माण प्रस्‍तावित है। इसके लिए समपार फाटक से सड़क यातायात 27 मार्च 2026 से बंद रहेगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केसरबाग के समीप रेलवे समपार संख्या 253 (कि.मी. 497/08-09) पर रोड ओवरब्रिज निर्माण के लिए 27 मार्च 2026 से कार्य प्रारंभ किया जाएगा। कार्य के आरंभ की तिथि से आगामी 18 माह की अवधि के लिए समपार संख्या 253 पर सड़क आवागमन बंद रहेगा। सड़क उपयोगकर्ता इस दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *