

रतलाम। श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी (एमपी बोर्ड) की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100% रहा तथा स्कूल के सभी विद्यार्थी अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी ने बताया कि कक्षा पांचवी की बोर्ड परीक्षा में कुल 81 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसमें से 22 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक हासिल किए हैं।
जिसमें नैवेद्य शर्मा ने (87 %), मोहम्मद साद ने( 86.25%), समर सिंह (82%), आबेदीन मंसूरी ने( 82.75%) व अलहान मोहम्मद ने (82 .25%) अंक हासिल किए हैं। वही कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा में 93 विद्यार्थी शामिल हुए थे तथा छवि पवार (93.67%) मिष्टि परिहार (91.50%), मोहम्मद अली (91.50%), कृपा सोलंकी (91.17%), वंश राज भंडारी (90.50%) व वैदिक राजोरा ने (90%) अंक हासिल किए हैं तथा 56 विद्यार्थीयो ने 75% से अधिक अंक हासिल किए हैं। दोनों कक्षाओं में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं तथा परीक्षा परिणाम 100% रहा है, विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशियां मनाई गई प्रधान अध्यापिका सरल माहेश्वरी ने सभी विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया।
इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक विद्यार्थी व पालक मौजूद थेl श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के पदाधिकारीयो ने सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाइयां दी है।