प्रगतिशील किसान और जैविक खेती कर रहे किसानों का किया सम्मान




रतलाम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के निर्देसनुसार महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव के जन्मदिवस को ‘किसान सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत मनाया गया इस अवसर पर जिले के प्रगतिशील एवं ऑर्गेनिक अन्नदाता किसान भाइयों का सम्मान भाजपा किसान मोर्चा जिला रतलाम द्वारा किया गया। भगवान बलराम की तस्वीर पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया तत्पपश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया !
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने करते हुए बताया की किसान हमारे अन्नदाता है जिनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है प्रदेश के मुख्यमन्त्री डॉ मोहन यादव द्वारा किसान हितेषी कई योजनाओ का लाभ हमारे किसान भाईयो मिल रहा है! मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक मथुरलाल डामर ने कहा की आज भाजपा सरकार ने किसानो की समस्याओं को समझा और भावंतर,किसान सम्मान निधि , किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि योजनाओ से किसानो को राहत मिल रही है! प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल पाटीदार ने संबोधित करते हुए बताया की किसान मोर्चा द्वारा हमेशा किसानो के लिए चलाई जा रही योजनाओ को हर किसान तक पहुचाने का कार्य कर रहा है और अभी “किसान सेवा सप्ताह” मे कृषि उपज मण्डी मे प्याऊ लगाकर किसानो के लिए यह व्यवस्था करी गई है ! प्रगतिशील किसान, प्राकृतिक खेती और गोपालक अन्नदाता किसान भाइयों का पुष्प माला एवं शाल उड़ाकर सम्मान किया गया । जिसमें प्रमुख किसान भाई समरथ पाटीदार, गोपाल चौधरी, सुरेश खराड़ी ,अमित कुमावत, नगुलाल ,रायसिंह डोडियार, नानालाल ,राजेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, बनेसिंह आदि थे ।
जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी ने संचालन करते हुए बताया की
जैविक खेती न केवल मिट्टी की सेहत सुधारती है, बल्कि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करके खेती की लागत को भी घटाती है, जिससे किसानों का मुनाफा बढ़ता है।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाअध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सुरेंद्र सिंह राणावत, जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल, कार्यालय मंत्री आशीष पाटीदार, धराड मंडल अध्यक्ष कमलेश पाटीदार , केलाश जाट मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा धराड़ मंडल, महामंत्री मुकेश परिहार ,जसराज पटेल, नरेंद्रसिंह बारठ, मंडल उपाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, धराड मंडल मंत्री संतोष रजत, तथा जिले के किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष एवं किसान साथी उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी ने किया आभार कन्हैयालाल पाटीदार ने माना! उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल द्वारा दी गई !