31 मार्च को मनेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव’

सकल जैन श्रीसंघ द्वारा धर्मसभा के बाद होगा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य

रतलाम, 26 मार्च। श्री सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में इस वर्ष 31 मार्च को भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनेगा। इसकी तैयारियों हेतु सैलाना वालो की हवेली मोहन टाकीज में श्री सकल जैन श्रीसंघ की बैठक हुई। बैठक में प्रति वर्षानुसार जैन स्कूल में धर्मसभा एवं स्वामी वात्सल्य का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा की रतलाम में समग्र जैन समाज जिस तरह एकजुट होकर भगवान महावीर की जयंती मनाता है , उसकी सर्वत्र चर्चा होती है और एकजुटता की मिसाल दी जाती है । इस वर्ष भी उसी परंपरा का निर्वाह होगा ।
बैठक में सकल जैनश्री संघ के श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय के अशोक जैन चोटाला, श्री साधुमार्गी जैन श्रीसंघ के विनोद मेहता , श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ के रजनीकांत झामर, श्री आराधना भवन ट्रस्ट के हिम्मत गेलडा, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीम चैक के अजय खिमेसरा, श्री तेरापंथ महासभा के विजय वोरा, श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ के सुशील छाजेड, श्री खरतरगच्छ श्रीसंघ के अशोक चोपडा, श्री ज्ञानगच्छ श्रीसंघ के रितेश डोसी, श्री शांत कांत जैन श्रीसंघ के मोहनलाल पिरोदिया, श्री पाश्र्वनाथ जैन मित्र मंडल के प्रकाशचंद दरडा, श्री सज्जन मिल क्षेत्र श्रीसंघ के हंसराज चोपडा, श्री आदिनाथ कुन्दकुन्ड कहान दिगम्बर जैन पारमार्थिक समिति के राजकुमार अजमेरा, श्री दिगम्बर साठ घर गोठ के नरेंद्र गोधा, श्री दिगम्बर स्टेशन श्रीसंघ के ओम अग्रवाल, श्री दिगम्बर हुम्मड समाज के जयंतीलाल पाणोत, श्री दिगम्बर जैन नरसिंहपुरा के राजेश कुमार भुजियावाला, एवं श्री सुधर्मा जैन सेवा संघ के श्रेणिक चाणोदिया ने मार्गदर्शन दिया।
बैठक का शुभारंभ नवकार महामंत्र के जाप से हुआ। इस दौरान श्री सकल जैन श्रीसंघ के संचालक मण्डल सदस्य ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, जयंत बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुशील छाजेड़, अभय पोरवाल, ओम अग्रवाल एवं राजेश सुराना मंचासीन और 70 से अधिक समाज एव संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रकाश मूणत ने भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होने कहा कि सकल जैन श्रीसंघ कई वर्षो से पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी एवं केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में विगत 15 वर्षों से भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मना रहा है। समस्त जैन श्री संघो के सानिध्य से यह आयोजन सफल होता है। बैठक को सुशील छाजेड, निर्मल लुनिया, दिगम्बर समाज से कीर्ति बडजात्या और मांगीलाल जैन एव महिला संगठनों की प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। राजेश सुराणा ने वार्ड व्यवस्था हेतु विभिन्न संगठनों को परिपत्र प्रदान किया। ललित कोठारी एव राजेंद्र खाबिया ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर 30 मार्च को आयोजित जाप में अधिक से अधिक उपस्थित होने का आव्हान किया। बैठक का संचालन और आभार प्रदर्शनप्रकाश मूणत द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *