
सैलाना । ग्राम पंचायत रामगढ़-बोरखेड़ा में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 5 से 6 वर्ष के सभी बच्चों को विद्यालय आरंभ से पूर्व शुभकामनाओं के साथ प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के पालकगण एवं पंचायत के प्रतिनिधियों में सरपंच सीता बाई निनामा, उपसरपंच सुखवीर सिंह जाट, वार्ड पंच बापू चरपोटा, अमृतराम वडकीया, नारायण भांवर (सकरावदा) शामिल रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग, सेक्टर सकरावदा की पर्यवेक्षक रितु पटेल एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा चौधरी, थावरी निनामा तथा स्कूल के प्रधानाध्यापक जगदीश पांचाल,संतोष गंगवाल, मोबिलाइज़र चरणसिंह खराड़ी द्वारा बच्चों एवं उनके अभिभावकों को जानकारी एवं शुभकामनाओं के साथ प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत रामगढ़ के उप सरपंच ने संबोधित करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।