शिशु इकाई शासकीय अस्पताल में 22832 मूल्य की दवाई भेंट की

जावरा (अभय सुराणा) । सेवा ही धर्म -कर्म आपके घर में व्यर्थ पड़ी दवाईयां किसी गंभीर, असहाय,असक्त रोगी को जीवन दान दे सकती हैं। भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा के सक्रिय सहयोग एवं जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित दवाई संग्रहण बैंक ( महंगी दवाइयों को डस्टबिन ना दिखायें) प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयासों से जावरा के मातृ शिशु इकाई शासकीय अस्पताल में 22832 मूल्य की दवाई भेंट की।
भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ ए. जी. पठान ने संस्था की इस पहल की सराहना की और इसे जरुरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी सेवा प्रकोष्ठ बताया। ऐसे प्रकोष्ठ को निरंतर आगे बढ़ाना हमारा संकल्प होना चाहिए ।
डॉ. प्रकाश परमार, डॉ. नीलू कौशिक, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. दुष्यंत भदोरिया, श्री श्याम लाल चौधरी ,जावरा उप कार्यालय प्रभारी ठा युवराज सिंह राणावत , आरोग्य प्रकोष्ठ प्रभारी रमेश धाकड़, संस्था संस्थापक डॉ श्वेता विंचुरकर, संस्था अध्यक्ष श्रीमती आभा शर्मा, संस्था संरक्षक पं राजेन्द्र कुमार जोशी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था सचिव पं विजय हेमकांत शर्मा द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *