महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति जावरा रहेगी सेवा कार्यों में अग्रणी

  • “जीव दया ही सच्ची सेवा है, यही महावीर स्वामी के संदेश जियो और जीने दो का मूल है ”– अभय सुराणा
  • “हर जीव में प्रभु का अंश है, सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” – राजकुमार हरण

जावरा (अभय सुराणा) । आगामी 28 मार्च से 31 मार्च 2026 तक श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति, जावरा के तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ चार दिवसीय आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर संपूर्ण जैन समाज की सहभागिता से विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इसी कड़ी में श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति, जावरा द्वारा तीन दिनों में जीव दया के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यों का बीड़ा उठाया गया है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर जीवों की सेवा, गौ-सेवा, पक्षियों के लिए दाना-पानी एवं जरूरतमंदों को भोजन वितरण जैसे पुण्य कार्य किए जाएंगे।
इस संबंध में समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि “जीव दया ही सच्ची सेवा है, यही महावीर स्वामी के संदेश जियो और जीने दो का मूल है।” वहीं सचिव राजकुमार हरण ने कहा कि “हर जीव में प्रभु का अंश है, सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”

समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार—

29 मार्च (रविवार): जीवदय्या सोसायटी पर प्रातः 7:30 बजे गायों को गो ग्रास
30 मार्च (सोमवार): गौशाला रोड पर प्रातः 7:30 बजे गौ-सेवा
31 मार्च (मंगलवार): शांतिवन चौपाटी सहित विभिन्न स्थानों पर पक्षियों हेतु दाना-पानी एवं सकोरे वितरण
31 मार्च (मंगलवार): अन्नक्षेत्र जावरा में जरूरतमंद, असहायजन एवं निशक्तजनों को भोजन वितरण

इस सेवा कार्य में समाजजनों से अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया गया है, ताकि भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा एवं जीव दया के संदेश को साकार रूप दिया जा सके।
अंत में समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा, सचिव राजकुमार हरण, कोषाध्यक्ष शेखर नाहर जीवदया संयोजक अशोक लुक्कड़, सह संयोजक राजेन्द्र कोचर, आनंदीलाल संघवी पुखराज पटवा प्रकाशचंद्र संघवी, वर्धमान मांडोत प्रदीप सेठिया, नेमीचंद जैन, अनिल श्रीश्रीमाल, बसंतीलाल चपड़ोद, अभय श्रीमाल, शांतिलाल डांगी, हेमन्त जैन, सीएम मेहता, अनिल धारीवाल, संजय सुराणा अशोक झामर वीरेन्द्र रांका, शैतानमल जैन, प्रकाशचंद पामेचा, देवेन्द्र धाड़ीवाल, प्रकाश पामेचा एवं समस्त पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों के साथ ही श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति, जावरा के अध्यक्ष अभय कोठारी, कोषाध्यक्ष कैलाश बारोड़, महासचिव शिखरचंद्र धाड़ीवाल ने समाजजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन सेवा कार्यों में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *