बाल हनुमान, स्वतंत्रता सेनानियों की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल




रतलाम 26 मार्च । श्री रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्रीराम जी की भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन गुरुवार शाम को किया गया। यह शोभायात्रा इंद्रलोक नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरती पश्चात प्रारंभ हुई।
शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विशेष रूप से 100 बाल हनुमान, माता शबरी की कुटिया की झांकी, घोड़े पर सवार राज डेलन शाह, बिरसा मुंडा, टंट्या मामा एवं रानी लक्ष्मीबाई जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में सजे बालक-बालिकाएं प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे।पूरे मार्ग में जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, गणमान्य नागरिक एवं युवा तरुणाई उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शोभायात्रा का समापन श्री राम मंदिर पर आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।