अहमदाबाद में श्री सच्चियाय माताजी की भव्य शोभायात्रा व भजन संध्या सफलतापूर्वक संपन्न

भक्तिमय वातावरण में झूमे हजारों श्रद्धालु

अहमदाबाद (मुकेश आर. चौपड़ा) । नगर के राजराजेश्वरी सच्चियाय माता ट्रस्ट व भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित “माँ सच्चियाय माता के नाम भव्य भक्ति की एक शाम” दिनांक 25 मार्च 2026, बुधवार, चैत्र सुदी सप्तमी को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश चौपड़ा ने बताया कि दोपहर 4:00 बजे कार्यक्रम के लाभार्थी चिरंजीलाल, नरपतलाल, गौतमचंद, रमेशचंद, रोशनलाल, राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, दीपक कुमार, आगम कंकुचौपड़ा परिवार (पचपदरा – अहमदाबाद – सूरत) शाहीबाग स्थित मोनालिसा अपार्टमेंट से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। विशेष रजत रथ में विराजमान माँ सच्चियाय की मनमोहक सजीव छवि के साथ 51 आकर्षक ध्वजाओं ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ाया। शोभायात्रा को हरी झंडी बताने में अहमदाबाद मेयर श्रीमती प्रतिभा जैन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । श्रद्धालुजन भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों व बैंड की मंगल संगीतमयी ध्वनि व नृत्य के साथ जयकारों से गूंजते हुए सरदार पटेल स्मारक (राज भवन) व सर्किट हाउस मार्ग से होते हुए शाहीबाग स्थित भक्ति हॉल पहुंचे। शोभायात्रा दरम्यान सूरत से संगीत सम्राट मनीष जैन व शैलेश पटवारी ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति पेश की।
शोभायात्रा के पूर्णाहुति स्थल राज भवन भक्ति हॉल में माताजी का भव्य स्वागत पुष्पवर्षा , अक्षत बधावना एवं जयकारों के साथ किया गया तथा विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर माताजी की स्थापना की गई। इसके पश्चात सायं 7:30 बजे से महाभक्ति संध्या का शुभारंभ हुआ व सर्वप्रथम ट्रस्ट के प्रेरणा स्तोत्र व आशीर्वादप्रदाता पूज्य बासा श्री अमरचंदजी राठौड़ मलाड़ – मुंबई के निर्देशानुसार माताजी को 56 भोग अर्पण किए गए जिसमें महिला भक्त मंडल ने संगीतमय सुरो की प्रस्तुति पेश की । तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत जिज्ञासा पिच्छा द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई व बाड़मेर से शरीक हुए संगीतरत्न गौरव मालू ने भावपूर्ण गणेश वंदना व अन्य सुरीली प्रस्तुतीया पेश कर वातावरण को मंगलमय बनाया।
इसके बाद 10 वर्षीय बाल कलाकार कृषिव बागरेचा, जोधपुर ने अपनी मधुर एवं जोशीली भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया व बालकलाकार को गोद में लेकर भक्तगण झूमने लगे , उनकी प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया इसी संगीतमय भक्ति की श्रृंखला में प्रसिद्ध गायिका केमिता राठौड़ ,उदयपुर ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से भक्ति की ऐसी रमझट जमाई कि पूरा पंडाल जयकारों और तालियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम दरम्यान लाभार्थी परिवार मांगीलालजी सुमेरमलजी कंकु चौपड़ा परिवार का ट्रस्ट मंडल के द्वारा तिलक , माला , साफा , चूंदड़ी, स्मृति चिन्ह द्वारा भावभीना संगीतमय अभिनन्दन किया गया । पूरे कार्यक्रम के दौरान जय माता दी व सच्चियाय माता के गगनभेदी जयकारों ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया।
रात्रि करीब 11.30 बजे माताजी की चुंदड़ी कार्यक्रम का विशेष आयोजन हुआ जिसमें सभी भक्तों ने नाचते व झूमते हुए भाग लिया व उसके पश्चात 108 दीपक से माताजी की महाआरती उतारी गई ।
संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतम सुंदर मंच संचालन सिवाना निवासी मुकेश आर. चौपड़ा अहमदाबाद ने सुव्यवस्थित रूप से किया ।
सभी संगीतकारों का सम्मान ट्रस्ट द्वारा किया गया ।
पूरे आयोजन में अनुशासन, ऊर्जा और भक्ति का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रवाहपूर्ण तरीके से संचालित हुआ, जिससे श्रद्धालुओं को एक दिव्य आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री राजराजेश्वरी सच्चियाय माता ट्रस्ट, भक्त मंडल, महिला मंडल एवं लाभार्थी कंकु चौपड़ा हिराणी परिवार सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट मंडल द्वारा तेरापंथ भवन , शाहीबाग के पास श्री सच्चियाय माताजी के मन्दिर निर्माण हेतु भूमि खरीदी का चुकी है व शीघ्र वहां पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा ।
कार्यक्रम के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह और सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भक्ति, एकता और संस्कृति का एक जीवंत उत्सव बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *