झंडावंदन के प्रारम्भ होगा महावीर जयंती समारोह , 31 मार्च को निकलेगा भव्य चल समारोह

जावरा (अभय सुराणा) । श्री सयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति व्दारा मनाऐ जाने जन्मकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ 28 मार्च को झंडावंदन से होगा उक्त कार्यक्रम प्रातः 11 बजे पीपली बाज़ार में सम्पन्न होगा । उपरोक्त जानकारी अध्यक्ष अभय कोठारी, महासचिव शिखर धारीवाल कोषाध्यक्ष कैलाश बारोड ने देते हुए बताया की दोपहर 3 बजे सागर साधना सदन मे रांगोली प्रतियोगिता होगी । रात्री 8 बजे जेन सोशल ग्रुप द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम होगा।
29 मार्च को प्रातः 7 बजे चन्दा प्रभु दिगम्बर मंदिर शास्त्री कालोनी से प्रभात फेरी निकलेगी। संयोजक अतुल मेहता, वीरेन्र्द सेठिया महिला समिति की अर्चना कर्नावट, आभा ठोरा , पायल, अंशु श्रीमाल ,पायल पोखरना ने बताया की प्रभात फेरी के साथ नवकारसी शंखेश्वर पार्श्वनाथ मन्दिर पर रखी गई है साथ ही तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता एवं धार्मिक ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी दोपहर 3 बजे सागर साधना भवन सोमवारिया मे सम्पन्न होगी। रात्रि 8 बजे धार्मिक अंताक्षरी एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन रखा गया जिसका संयोजन श्रीमती शशि तलेसरा, विनिता विनायका, पल्लवी ओस्तवाल करेगी।
30 मार्च को जावरा नगर मे प्रभात फेरी पीपली बाज़ार पंचायती नोहरा से निकलेगी संयोजक सुभाष टुकडीया, सुभाष डुंगरवाल, पारस सकलेचा, प्रकाश जैन पटवारी, श्रीमती चित्रा ओस्तवाल प्रमिला धारीवाल, प्रियंका चोरडिया, प्रियका जैन, प्रिया गंगवाल ने कहा कि नवकारसी का आयोजन प्रातः 9 बजे सोमवारिया सागर साधना भवन मे रखा गया है। गवली बनाओ दीप सजाओ प्रतियोगिता दोपहर 3 बजे होगी रात्री 8 बजे फेन्सी ड्रेस एवं वीर गुणगान का आयोजन होगा श्रीमती चेतना माण्डोत, दीपाली चपडोद, मोनिका पावेचा, सपना चपडोद, प्रिया गंगवाल कार्यक्रमों का संयोजन करेगी।
श्री सयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा 31 मार्च को महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अन्तर्गत भव्य चल समारोह पंचायती नोहरा से निकलेगा जिसकी अगवानी सकल श्री संघ के सभी संघो के अध्यक्ष, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक करेगे। चल समारोह समिति के संयोजक संदीप रांका,सह संयोजक राहुल ओस्तवाल,राहुल चपडोद, अनिल धाडीवाल,कमल जैन यति श्रेयांस कोठारी, रोहित गंगवाल, मनीष सकलेचा,ऋषभ पटवा, सारिका कोलन, रानी सुराणा, वर्षा रुनवाल, अंजू तातेड, सुप्रिया लुहाडिया करिश्मा भण्डारी ने बताया की प्रातः 8.45 प्रारम्भ होगा जिसका समापन पीपली बाज़ार में धर्म सभा के साथ होगा। सकल श्री संघ एवं जैन सोशल ग्रुप मेन द्वारा श्री राजेन्र्द सुरी जैन दादावाडी मे स्वामी वात्सल्य होगा रात्री मे समापन एवं पुरस्कार वितरण होगा। साथ ही गरीबो को भोजन, पक्षियों को दाना, बंदरो एवं श्वानो को रोटी, गायो को चारा -गुड खिलाया जावेगा।
श्री प्रगतिशील जैन समाज, कुशल महिला मण्डल, श्री जेन श्वेताम्बर वरिष्ठ सेवा समिति, सखी सहेली ग्रुप, अष्ठ मंगल ग्रुप , जैन सोशल ग्रुप मेन, श्री राजेन्र्द जैन महिला परिषद, श्री जयन्त ज्योती बहु परिषद, चंदा प्रभु महिला मंडल, पार्श्वनाथ महिला मंडल, श्री पुण्य सम्राट शीक्षा समिति के साथ सम्पुर्ण आयोजन मे समाज के सभी सोशल ग्रुप महिला मण्डलो युवा मण्डलो की सहभागिता रहेगी।
श्री सयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति के संरक्षक मदन लाल धारीवाल, नगीनचंद सकलेचा, धरमचन्द चपडोद, चन्र्दप्रकाश ओस्तवाल, उपाध्यक्ष विजय आंचलिया, पारस काठेड, हिम्मत गंगवाल, राजेश बरमेचा, महावीर छाजेड, अजय सकलेचा, सह सचिव शेखर नाहर, ललित भण्डारी, प्रचार सचिव अभय काठेड, निश्चल पोखरना, रवि दुग्गड,डां सी.एम. मेहता,सर दारमल धारीवाल, डां. सुश मेहता, प्रदीप सेठिया, यतिन्र्द सकलेचा, के. सी जैन, सुमित दसेडा, सुजान मल कोचट्टा अशोक चोपडा, पारस छाजेड, निलेष धारीवाल, अभय सुराणा पुखराज पटवा,, प्रदीप लुक्कड ,आदि ने सयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा दिनाक 28 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित जन्मकल्याणक महोत्सव में सभी से उत्साह के भाग लेने एवं भगवान महावीर के अहिसा परमोधर्म एवं जियो और जिने दो संदेश को जनजन पहुचाने का आग्रह किया हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *