शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर पर रामनवमी के उपलक्ष्य पर श्री राम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जावरा (अभय सुराणा) । मंदिर प्रांगण में विराजित श्री राम दरबार का आकर्षक मनमोहक श्रृंगार किया गया। साथ ही प्रातः 11 बजे रामनवमी के उपलक्ष्य पर हवन किया गया। दोपहर 12 बजे श्री राम जी की महाआरती की गई।महाआरती के अतिथि – वरिष्ठ भाजपा नेता कान्हसिंह चौहान , दिलीप शाकल्य, कैलाश विजयवर्गीय (गौशाला) एवं भारत विकास परिषद जावरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेखर नाहर, सचिव गोपाल सेठिया कोषाध्यक्ष निलेश जोशी , राजेन्द्र त्रिवेदी, प्रह्लाद मेहरा, अनूप शर्मा एवं नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारीगण शामिल हुए। साथ ही राधेश्याम धनोतिया, महेश जोशी, मुकेश तोमर, देवीसिंह डोडिया, मधुसूदन पाटीदार (वीएचपी जिलाध्यक्ष), संजय स्वर्णकार, राकेश त्रिवेदी, मोहनलाल सोनी, अनिल अरोड़ा, डॉ अजय उपाध्याय, पुरालाल पोरवाल,नंदलाल जाजू एवं महिला मण्डल से उषा सेठिया, सुमन मेहता, मोना जोशी, शकुंतला वैरागी, संगीता सोनी, श्रीमती कुशवाह कृष्णा पोरवाल आदि शामिल हुए। मुख्य अतिथि का स्वागत मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी सचिव रामचंद्र पाटीदार के एन कुमावत आदि ने किया और इस अवसर पर मुखबधिर पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे का वितरण अतिथियों के हाथों कराया गया। जिसमें नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने धर्म लाभ लिया।
श्री शिवशक्ति मारुति एवं श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति ने पधारे सभी श्रद्धालुजन का आभार माना।