बरबड़ हनुमान मेले का आज 29 मार्च रविवार को होगा भव्य शुभारंभ

  • 29 व 30 मार्च को चंटिया रास
  • 31 मार्च को हनुमानजी की झांकी व संयुक्त अखाड़े के साथ चल समारोह
  • मेले में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

रतलाम 28 मार्च । बरबड़ मेला परिसर में 29 मार्च से 02 अपै्रल तक आयोजित होने वाले 5 दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले का भव्य शुभारंभ आज 29 मार्च रविवार को सांय 5 बजे बरबड़ हनुमान मंदिर पर सांय 5ः00 बजे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप व सांसद, रतलाम-झाबुआ श्रीमती अनिता-नागरसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य, महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा के विशेष आतिथ्य, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निषा-पवन सोमानी व पार्षदगणों की उपस्थिति में विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया जायेगा।
सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास ने मेले में निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 29 मार्च रविवार को सांय 5 बजे सुन्दरकाण्ड के साथ मेला शुभारंभ व सांय 7 बजे मेला परिसर में चंटिया रास, 30 मार्च सोमवार को सांय 7 बजे से चंटिया रास, 31 मार्च मंगलवार को राम मंदिर से सांय 7 बजे हनुमानजी की झांकी व संयुक्त अखाड़े के साथ चल समारोह व सांय 7ः30 बजे से सांस्कृतिक मंच पर श्रीरामजी व हनुमानजी पर आधारित भक्ति संध्या, 1 अप्रैल बुधवार को स्टैण्डअप कॉमेडियन शो व लाईव आर्केस्ट्रा तथा मेले के अंतिम दिन 2 अप्रैल गुरूवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
महापौर माननीय प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा-पवन सोमानी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, श्रीमती प्रीति-संजय कसेरा, श्रीमती कविता-सुनील महावर, श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा-पवन सोमानी, श्रीमती स्मिता-राजेश माहेश्वरी, श्रीमती अनिता-वसावा, श्रीमती भावना-हितेश पैमाल, श्रीमती उमा-रामचन्द्र डोई एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि मेला शुभारंभ एवं बरबड़ मेले मे आयोजित चंटिया रास, हनुमानजी की झांकी व संयुक्त अखाड़े के साथ चल समारोह तथा रात्रि में निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनावें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *