- संपूर्ण व्यवस्थाऐं समय-सीमा में करने के दिये निर्देश
- बरबड़ मेले में 29 व 30 मार्च को चंटिया रास का आयोजन


रतलाम 28 मार्च । नगर निगम द्वारा 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले में 29 व 30 मार्च को आयोजित होने वाले चंटिया रास की व्यवस्थाओं का जायजा महापौर प्रहलाद पटेल ने लेकर समस्त व्यवस्थाऐं समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधितों को दिये।
दो दिवसीय चंटिया रास का आयोजन सफलता पूर्वक हो इस हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने पर्याप्त प्रकाश, विद्यतु सज्जा, मैदान समतलीकरण, पानी छिड़काव करवाये जाने के साथ ही साउण्ड, ट्रस, एलईडी स्क्रीन, मंच सज्जा आदि व्यवस्थाऐं करवाये जाने के निर्देश दिये साथ ही चंटिया रास के विजेताओं के निर्णय हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने निर्णायकों से चर्चा की।
इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, सोनू यादव, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास के अलावा सुरेन्द्र बोहरा, जलज सांकला, विशाल अग्रवाल, क्षितिज ठाकुर, निलेश सोनी, राकेश पिपाड़ा, राधेश्याम पांचाल, मांगीलाल सांकला, श्याम सांकला, परमानन्द पहलवान, पवन सोलंकी, ऋषि पंड्या किरण चौहान आदि उपस्थित थे