आचार्य श्री रामलाल जी मसा के 74वीं जन्म जयंती पर निकलेगी प्रभात फेरी व होंगे कई धार्मिक आयोजन

रतलाम 31 मार्च । साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा आचार्य श्री रामलाल जी म सा के 74वें जन्म जयंती के उपलक्ष में प्रातः 8:00 बजे समता सदन घास बाजार से प्रभात फेरी का आयोजन रखा गया है जो की शहर के प्रमुख मार्ग मानकचौक डालूमोती बाजार रानी जी का मंदिर गणेश देवरी बजाज खाना चांदनी चौक चौमूकी पुल होते हुए समता भवन नोलाईपुरा पर पहुंचेगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के उपाध्यक्ष प्रितेश गादिया ने बताया कि प्रभात फेरी के पश्चात प्रातः 8:45 से रमेश चालीसा का आयोजन होगा एवं प्रातः 9:00 बजे से शासन दीपक निश्चल मुनि जी महाराज साहब आदि ठाना शकुंतला श्री जी महाराज साहब आदि ठाना प्रीति सुधा जी महाराज साहब आदि ठाना के सानिध्य में प्रवचन का लाभ धर्मालुजन लेंगे।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष विनोद मेहता मंत्री पंकज मुनत महिला मंडल अध्यक्ष संगीता मूणत, मंत्री शोभा पगारिया, समता युवा संघ अध्यक्ष अर्पित गांधी ,मंत्री अर्पित बाफना, बहु मंडल की श्वेता पिरोदिया, कविता मेहता, बालक मंडल के नमन कोठारी, यश बाफना, बालिका मंडल के एनी मुरार, परी लसोड ने समस्त धर्मालुजन से आव्हान किया कि इन सभी कार्यक्रमों के साथ-साथ दिन भर में होने वाले सारे धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लेवे एवं अधिक से अधिक धर्म तप आराधना कर इस दिवस को तप दिवस के रूप में मनाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *