
रतलाम 04 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने युवा नेता जुबीन जैन को जिला कार्यकारिणी मे जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने दी।