
रतलाम। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष श्री गुरनाम सिंह डंग का मंगलवार रात को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 65 वर्षीय डंग पिछले 16 साल से विकास समिति के अध्यक्ष थे। इसके साथ ही वे मप्र छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंघ सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष भी थे। उनके एक भाई सतपाल सिंह, दो बेटे अंकित डंग और अर्पित डंग और एक बेटी सोनल है। अंतिम यात्रा 8 अप्रैल बुधवार दोपहर 1 बजे राज गार्डन के सामने बरबड़ रोड स्थित निवास स्थान से निकलेगी और भक्तन की बावड़ी स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा संचालित श्री गुरु बहादुर अकैडमी व श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में 8 अप्रैल को अवकाश रहेगा ।