रतलाम में नापतौल विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष मे सर्वाधिक 50 लाख से अधिक राजस्व वसूली

वित्तीय वर्ष मे 206 प्रकरण दर्ज कर किया अर्थदंड वसूल

रतलाम 7 अप्रैल । नियंत्रक नापतौल म.प्र. भोपाल और कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में प्र.सहायक नियंत्रक/निरीक्षक नापतौल विभाग श्री भारत भूषण द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला रतलाम के संस्था/दुकान के बांट, माप, तौलने और मापने के उपकरणों के सत्यापन/पुनः सत्यापन एवं मुद्रांकन से शुल्क के तौर पर कुल राजस्व 5069484 रूपये (पचास लाख उनसत्तर हजार चार सौ चौरासी रूपये ) प्राप्त किए गये। साथ ही संस्था/दुकान के नापतौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण कर अनियमितताए पाये जाने पर कुल 206 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए। वित्तीय वर्ष में निराकृत हुए अपराधिक प्रकरणों से अर्थदण्ड के रूप में कुल 2047200 रूपये (बीस लाख सेतालीस हजार दो सौ रूपये) वसूले गए, जो नापतौल विभाग रतलाम म.प्र. के में अब तक वसूले गए अर्थदण्ड में सर्वाधिक है ।
प्र. सहायक नियंत्रक/निरीक्षक नापतौल विभाग श्री भारत भूषण ने संस्था/दुकान को निर्देशित किया है कि सभी तरह के नापतौल उपकरणों को नियमानुसार निर्धारित समयावधि में पुनःसत्यापन एवं मुद्रांकन करके ही उपयोग करे और नियमानुसार आवश्यक घोषणाओं वाले पैकेज बंद वस्तुओं को ही विक्रय हेतु रखे , साथ ही उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि नापतौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं में अनियमितताएं पाये जाने पर कार्यालय को शिकायत करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *