रतलाम 7 अप्रैल। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक लोढ़ा ने बताया कि उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत यूएनएफपीए की दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला 8 अप्रैल एवं 9 अप्रैल को होटल रेवा रिजेंसी भोपाल में आयोजित की जाएगी । इस कार्यशाला में यूएनएफपीए इंडिया की लैंगिक समानता की राष्ट्रीय स्तर की ऑनरेरी एंबेसेडर्स एवं गुडविल सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री कृति सेनन मुख्य अतिथि के रुप में लैंगिक समानता से संबंधित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए प्रेरणा एवं उत्साहवर्धन का कार्य करेंगी। इस कार्यशाला में 05 राज्यों के यूएनएफपीए के राज्य प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यशाला के लिए संपूर्ण मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में से सर्वप्रथम 13 जिलों के एक राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर या जिला नोडल अधिकारी एवं 01 विद्यार्थी का चयन किया गया है। इस कार्यशाला में रतलाम जिले का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं जिला नोडल अधिकारी श्री योगेश पाल एवं शा.उ.मा.वि.मुन्दड़ी, जिला सहायक नोडल अधिकारी श्री राजेश माहेश्वरी एवं जिला मास्टर ट्रेनर नामित हुए है। साथ ही केस स्टडी के आधार पर शा.सांदीपनि उ.मा.वि. विनोबा अंबेडकर नगर रतलाम के छात्र यशवर्धन सिंह पिता अवधेश प्रताप सिंह कक्षा 12वीं का चयन हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक लोढ़ा ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल के अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान, यू.एन.एफ.पी.ए (यूनाईटेड नेशन्स फण्ड फॉर पाप्यूलेशन एक्टिविटिज़) एव ंबी.जी.एम.एस. (भारतीय ग्रामीण महिला संघ) इंदौर के संयुक्त तत्वाधान, निर्देशन एवं मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग से एवं स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से म.प्र. के शासकीय विद्यालयों में उमंग कार्यक्रम सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यालय में संचालित किया जा रहा है। 2018 से संचालित उमंग जीवन कौशल शिक्षा में मध्यप्रदेश के संपूर्ण जिलों में से रतलाम जिला लगातार लगभग 05 वर्ष प्रथम स्थान पर एवं शेष समय पहले से तीसरे स्थान पर अपनी रैंकिंग बनाये हुए है। इसलिए कार्यशाला में रतलाम जिले को पुरस्कृत किये जाने के साथ-साथ जीवन कौशल प्रशिक्षण, क्रियान्वयन, मेंटरिंग, मॉनीटरिंग की कार्यप्रणाली, कार्ययोजना से संबंधित विस्तृत प्रेजेंटेशन रतलाम की टीम द्वारा अन्य जिले के ऑफिसर्स, नोडल एवं शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाऐगा कि जिले में किस प्रकार से क्रियान्वित किया जाना है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक लोढ़ा, सहायक संचालक शिक्षा श्री राहुल मण्डलोई, डी.वी.सी. श्री योगेश पाल, ए.पी.सी. श्री मुकेश ठन्ना, जिला योजना अधिकारी श्री जितेन्द्र जोशी, एवं रोहित शर्मा, अंजली पण्डया, जया जैन, पुरुषोत्तम रायकवार ने रतलाम टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।