रतलाम । स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, रतलाम द्वारा दिनांक 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 06:30 बजे “रेल रन (3 कि.मी.)” का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन सेवारत एवं सेवा निवृत रेल कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के लिए आयोजित किया जा रहा है। रन का प्रारंभ रतलाम रेलवे सुरक्षा बल ग्राउंड से होगा एवं समापन भी इसी स्थल पर किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं, जिनमें 1-10 वर्ष, 11-20 वर्ष, 21-30 वर्ष से लेकर 60-70 वर्ष तक के वर्ग शामिल हैं। प्रत्येक आयु वर्ग में विजेताओं को अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, रन पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी अपने-अपने विभाग में उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से पूर्व पंजीकरण करा सकते हैं। इस रन में समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें तथा स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में एक सकारात्मक कदम बढ़ाएं।