रतलाम । जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रुचि शर्मा ने बताया कि संचालनालय खेल और युवा कल्याण मध्यप्रदेश द्वारा 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों से वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन जिला कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड रतलाम में कार्यालय समय प्रातः 10:00 बजे से सांय काल 06:00 बजे तक लिए जाएंगे। आवेदन 01 मई से 31 मई तक जमा कर सकते है। 31 मई के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नही किये जाएगे। प्राप्त आवेदनो में अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को राशि रूपये 10000/- रजत पदक विजेता खिलाड़ी को राशि रूपये 8000/- एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को राशि रूपये 6000/- खेलवृत्ति राशि प्रदान कि जाएगी।