


रतलाम। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा समता भवन नोलाईपूरा पर वर्षीतप तपस्वियों का अभिनंदन किया गया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के उपाध्यक्ष प्रितेश गादिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बहु मंडल की अध्यक्ष सुनीता मूनत महक मंडोत जयंती कोठारी द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत कर की गई तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे अतिथि का अभिनंदन संघ अध्यक्ष विनोद मेहता व मंत्री पंकज मुनत द्वारा किया गया स्वागत भाषण संघ के अध्यक्ष विनोद मेहता द्वारा दिया गया जिसमें गुरु चरण में तपस्वियों की तप की महिमा का गुणगान किया गया इस अवसर पर पधारे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश अंचल के अध्यक्ष विजय टंच द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी महाराज साहब के निश्रा में चल रहे पूरे भारत में सभी तपस्वीयों की अनुमोदना की गई एवं अत्र विराजित शासन दीपक निश्चल मुनि जी महाराज साहब आदि ठाना की निश्रा में हो रहे महासती कीर्तियशा जी महाराज साहब के 45 दिन से अधिक गतिमान चल रहे संथारा जैसे महान तप पर सुख शांति पूछते हुए प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में रतलाम के 19 तपस्वीयों का अभिनंदन महिला मंडल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रतिभा लालवानी संघ के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल कटारिया सुदर्शन पिरोदिया कांतिलाल छाजेड़ उपाध्यक्ष निर्मल लूनिया सुशील गोरेचा अतुल बाफना विनोद मूनत सुनील पटवा प्रकाश नांदेचा मणिलाल घोटा सुमित कटारिया निर्मल भंडारी महिला मंडल संगीता मुनत समता युवा संघ से अर्पित गांधी अर्पित बाफना, बालिका मंडल से एनी मुरार, कृति देवड़ा, पेनिशा मूणत, बालक मंडल से नमन कोठारी एवं संघ के वरिष्ठ सदस्य शांतिलाल भटेवरा, कमल पिरोदिया, अभय चोपड़ा, महावीर मूणत, अभय मूणत, शारदा घोटा, प्रेम पिरोदिया, चंदू पिरोदिया, सुमित्रा संघवी, आशा संघवी, श्वेता पिरोदिया, कविता मेहता, प्रिया कोठारी, रोहित पिरोदिया, दिलीप पावेचा, अंशुल मूणत, अनोखी लाल संघवी, सुभाष गोरेचा, सुभाष डाबरिया,पवन गोरेचा, नरेंद्र गोरेचा, जितेंद्र कासवा,संजय मूणत, निपुण नाहटा आदि द्वारा शॉल माला अभिनंदन पत्र भेटकर तिलक लगाकर राम गुरु की जय जयकार के साथ तपस्वियों का बहुमान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ के उपाध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने किया व आभार संघ मंत्री पंकज मूणत ने माना।
वर्षीतप तपस्वियों की सूची जिनका अभिनन्दन किया गया
कुशल गांधी
रेखा गांधी
इंदु नाहटा
सुनीता कटारिया
अक्षय कास्वा
मयूरी मूणत
सुनीता नागौरी
सरोज मूणत
पुखराज मूणत
मंजू सुराणा
अर्चना मूणत
शांता देवी कटारिया
संगीता पावैचा
रेनू पावेचा
रानी बंबोरी
हेमलता चत्तर
आनंदीलाल पिरोदिया
चंदनबाला मूणत
कु. निधि मूणत