
जावरा (अभय सुराणा)। त्रिस्तुतिक के आचार्य श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी म सा के शिष्य एवं आज्ञानुवर्ती प पु मालव रत्न मुनिराज श्री रजतचंद्र विजय जी म सा दिनांक 8 अप्रैल को क्रियोद्धार पूण्य भूमि जावरा नगर में पधार रहे है। पूज्य मुनिराज अपने संयम जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बदनावर में संयम रजत महोत्सव ऐतिहासिक रुप से सम्पन्न करके भाट पचलाना, धानसुता, खाचरोद, बड़ावदा में जिनशासन के कार्य करते हुवे दिनांक 8 अप्रैल को नगर में पधार रहे है। पूज्य मुनिराज प्रात: 8 बजे दादावाड़ी से पीपली बाजार जैन मंदिर पधारेंगे वंहा पर मंगल प्रवचन होंगे।
त्रिस्तुतिक संघ के कार्य.अध्यक्ष श्री अशोक लुक्कड़ ने समस्त श्री संघ से दर्शन, वंदन एवं प्रवचन का लाभ लेने की अपील करी है। उक्त जानकारी श्री संघ के सह मंत्री राजेश वरमेचा ने दी ।