41 साल पहले भाजपा के रूप में रोपा गया पौधा आज वटवृक्ष बनकर देश की सेवा मे संलंग्न – श्री लुनेरा

रतलाम । 6 अप्रेल 1980 भारत के राजनेतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण स्वर्णिम पन्ना है। इसी दिन आज के दुनिया के सबसे बडे़ राजनेतिक दल भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ था। 41 साल पहले भाजपा के रूप मे रोपा गया बीज आज वटवृक्ष बनकर भारत माता की सेवा कर रहा है।
उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने भाजपा के पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित पार्टी जनों को अपने संबोधन मे व्यक्त किये।
श्री लुनेरा ने कहा कि भाजपा अपनी रीति-नीति तथा सबका साथ-सबका विकास एवं सबका विश्वास के सिद्धानंतो पर चलकर देश के अधिकांश राज्यों तथा मोदी जी के नेतृत्व मे केन्द्र मे सफलता पूर्वक सरकार चला रही है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जिला कार्यालय पर देश के प्रधानमंत्री मा.श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस पर किये गये संबोधन का सीधा प्रसारण स्क्रीन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने देखा। प्रारंभ मे जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने जिला कार्यालय पर पार्टी का झंण्डा फहराया तथा पार्टी जनों ने डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पं.दिनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित किये।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा सहित जिला महामंत्री श्री मनोहर पोरवाल, झुग्गी झोपड़ी प्रदेश सहसंयोजिका श्रीमति अनिता कटारिया, जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष द्वय श्री मयूर पुरोहित, श्री नीलेश गांधी, मंडल उपाध्यक्ष श्री विवेक शर्मा, मंडल महामंत्री श्री धर्मेन्द्र देवड़ा, श्री निर्मल कटारिया, आई.टी.सेल जिला सह-संयोजक श्री करण वशिष्ट, श्री तन्मय तथा श्री राकेश पाटीदार भी उपस्थित थे।

Play sound