रतलाम।आज 6 अप्रैल 2021 को पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा के निवास पर पार्टी की स्थापना दिवस पर पार्टी का झण्डा फहराया । पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा १९५१(1951) में निर्मित भारतीय जनसंघ है। १९७७(1977) में आपातकाल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी के निर्माण हेतु जनसंघ अन्य दलों के साथ विलय हो गया। इससे १९७७ में पदस्थ कांग्रेस पार्टी को १९७७ के आम चुनावों में हराना सम्भव हुआ। जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, पवन सोमानी, राकेश परमार, हार्दीक मेहता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसमें कार्यकर्ता व मंडल अध्यक्ष सहित पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने एक दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई।