‘कविता और स्त्री’ आयोजन 26 अप्रैल को

रतलाम। देश की आधी आबादी सदैव चर्चा के केंद्र में रही है। वर्तमान समय महिलाओं के अधिकारों के नाम पर उनकी उपेक्षा को रेखांकित कर रहा है। ऐसे में साहित्य में महिलाओं की पहचान,उनकी मौजूदगी और उनकी अभिव्यक्ति को मुखरता देना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जनवादी लेखक संघ रतलाम द्वारा महिला रचनाकारों के रचना पाठ ‘कविता में स्त्री ‘ का आयोजन 26 अप्रैल रविवार, सुबह 11 बजे, शहीद भगत सिंह पुस्तकालय, शहर सराय, रतलाम पर किया जा रहा है। जलेसं अध्यक्ष यूसुफ़ जावेदी, सचिव रणजीत सिंह राठौर ने शहर की महिला रचनाकारों से रचनात्मक उपस्थिति का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound