समझा कर वापस सकुशल घर लौट आया-गोविंद काकानी

रतलाम। घर से बड़ी बहन से लड़कर निकली युवा परिवर्तित नाम समता उम्र 19 वर्ष निवासी रतलाम जिला को लगातार समझाइए देकर सकुशल परिवार वालों को बुलाकर वापस घर लौटया| उक्त प्रकरण की जानकारी देते हुए काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने बताया कि मंगलवार सुबह चांदनी चौक हनुमान मंदिर पर 19 वर्षीय युवती रोते हुए देख क्षेत्र के समाजसेवी राहुल बैरागी, मंदिर के पुजारी आदि लोग इकट्ठे हो गए और उसे समझने एवं पता जानने की कोशिश करी परंतु लगातार उसके द्वारा असहयोग मिलने पर उन्होंने समाजसेवी गोविंद काकानी को मोबाइल कर तत्काल चांदनी चौक बुलवाया पहुंचने के पश्चात सबसे पहले उसे गुलाब जामुन खिलाकर धीरे-धीरे पहचान बढ़ाते हुए उसका भरोसा जीता और उसे क्षेत्र वासियों के साथ में लेकर वन स्टाफ सेंटर पर रखवाया। साथ में माणक चौक पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से जानकारी से अवगत कराया। जिससे मालूम पड़ा कि इसकी रिपोर्ट निवास स्थान वाले थाने पर की गई है। सभी की मेहनत रंग लाई वन स्टाफ सेंटर पर वह रुकने को तैयार नहीं तब काकानी ने उसकी पढ़ाई की जानकारी जिसमें उसने 12वीं तक पढ़ाई होना , कंप्यूटर का बेसिक कोर्स किया है आदि प्राप्त करी और उसे अच्छी नौकरी वन स्टाफ सेंटर पर ही दिलवाने का विश्वास दिलाया ।
अपने आप को पागल बोलने वाली लड़की को वहां अन्य लड़कियों के काउंसलिंग में लगवा दिया जिससे उसके अंदर आत्मविश्वास आया और तीन दिन में केंद्र प्रशासक नीता परिहार, परामर्शदाता रिया गुर्जर एवं स्टाफ द्वारा बहुत अच्छी देखरेख के फल स्वरुप परिवार से आई माता परिवर्तित नाम गंगाबाई एवं जमाई गोपाल ने बताया कि इसके पिताजी का स्वर्गवास हो चुका है यह 6 बहने हैं पांच की शादी हो चुकी यह सबसे छोटी है इसे लाड प्यार से रखा जाता है। गुस्सा अधिक होने के कारण उसने यह कदम उठाया था परंतु अब भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने का आश्वासन प्राप्त होने वन स्टाफ सेंटर से गोविंद काकानी द्वारा कुछ राशि देकर सकुशल घर लौटाया । परिवार वालों ने चांदनी चौक के समाजसेवी बंधु , काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, वन स्टाफ सेंटर एवं पुलिस प्रशासन का हृदय से धन्यवाद अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound