कविता और ग़ज़लों की महफ़िल में झूम उठा जावरा, काव्य गोष्ठी में मीली सराहना

जावरा (अभय सुराणा) । जावरा नगर में साहित्यिक माहौल उस समय जीवंत हो उठा, जब सागर साहित्य संगीत मंच द्वारा गुनाजान हवेली, मुन्ना चौक पर भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष मकसूद परदेसी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ शायर सैयद शबाब गुलशनबादी ने की।
इस अवसर पर नगर के ख्यातनाम शायरों एवं कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य गोष्ठी में मोइनुद्दीन मोईन, शाद गुलशनबादी, गुलशन इम्तियाज, फैजल हयात, रमेश मनोहरा, जहांगीर नियाजी, मनोहर सिंह मनोहर, विजय जैन, डॉ. सैयद शुरूर, अकबर शाह, असार हुसैन एवं अजीज भाई सहित अनेक कवियों ने ग़ज़ल एवं कविताओं का प्रभावशाली पाठ किया।
कवियों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं और “वाह-वाह” की गूंज से माहौल को और भी उत्साहित कर दिया। कार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक संचालन मोइनुद्दीन मोईन द्वारा किया गया, वहीं अंत में रमेश मनोहरा ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी संस्था के सचिव संजय सुराणा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound