
जावरा (अभय सुराणा) । क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के अथक प्रयासों से एमडीएस सर्जन डा राज कपूर दांगी की नियुक्ति सिविल हॉस्पिटल जावरा में हुई है, डा राज कपूर दांगी ने आज ज्वॉइन कर लिया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया के निर्देशन में अब हादसों के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले के चेहरे फ्रैक्चर हो रहे हैं जबड़े ओर चेहरे के जटिल ऑपरेशन सिविल हॉस्पिटल जावरा में हो सकेंगे, अक्सर सड़क दुर्घटनाओ एवं मारपीट के मामले में आंख के नीचे ओर ऊपर की हड्डियां टूट जाती है प्रायवेट अस्पतालों में इसका खर्चा 60 से 70 हजार रुपए आता है जबकि अब सिविल हॉस्पिटल जावरा में इसका इलाज निशुल्क हो सकेंगा, इसके अलावा माइनर सर्जरी में अक्ल दाढ़ निकालना, ओरल केंसर की बायोप्सी भी हो जाएंगी। यह जानकारी शैलेन्द्र कुमार दवे प्रभारी सुपरवाइजर ने दी।